पहेली  नंबर-1

खुद कभी वो   कुछ न खाए, लेकिन सबको  वह  खूब  खिलाए |

उत्तर

चम्मच 

पहेली  नंबर-2 

कमर है पतली,  पैर है सुहाने, कहीं गए होंगे  वो बीन बजाने |

उत्तर

मच्छर

पहेली  नंबर-3 

मेरा नाम लेने  से सब डरते हैं, मेरे लिए सब परिश्रम करते हैं |

उत्तर

परीक्षा 

पहेली  नंबर-4 

हरा  डिब्बा पीला मकान, उसमें है बैठे  कालू राम |

उत्तर

पपीता और बीज

पहेली  नंबर-5 

काला है घोड़ा, सफेद है सवारी, एक उतरा तो दूसरे की है बारी |

उत्तर

तवा और रोटी

पहेली  नंबर-6  

तीन रंग की है तितली, नहा धोकर है निकली |

उत्तर

समोसा 

पहेली  नंबर-7 

हरा है मकान, लाल है दुकान, और उसमें बैठा लल्लूराम |

उत्तर

तरबूज

पहेली  नंबर-8 

सर्दी की रात मैं आकाश से उतरूँ,    देखते हीं लोग कहते हैं मुझे मोती | सूर्य का प्रकाश लगते  हीं, मैं गायब होती |

उत्तर

ओस

इस तरह की और मजेदार पहेलियों के  लिए यहाँ  क्लिक करे